प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बार फिर देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों से कोरोना महामारी के ताजा हालात पर चर्चा करेंगे। दिवासी से पहले पीएम मोदी बुधवार को करीब 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी आज कोविड के कम वैक्सीनेशन वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से होगी।

इस समीक्षा बैठक में वैसे जिले शामिल हैं, जहां कोविड वैक्सीन की पहली डोज का दायरा 50 प्रतिशत से कम है। साथ ही दूसरी डोज भी कम लगाई गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री 40 से अधिक जिलों के उन जिलाधिकारियों से बात करेंगे, जहां कोविड वैक्सीनेशन का दायरा कम है।

बोरिस जॉनसन ने स्वीकार किया PM मोदी का न्योता, जल्द भारत का दौरा करेंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री

ये जिले झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय सहित अन्य राज्यों से हैं। समीक्षा बैठक के दौरान इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। अब तक देश में 78 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है, जबकि 35 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

एनडीटीवी के मुताबिक, पीएम मोदी 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी कोरोना और वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि खराब प्रदर्शन वाले जिलों में घर-घर जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए अगले महीने के दौरान हर घर दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा।

यह चर्चा राज्यों में वैक्सीनेशन की स्थिति और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने के उपायों पर हो सकती है। त्योहारों के कारण बढ़ती भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है इसे देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों और गाइडलाइन पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है ऐसे में विशेषज्ञों ने भी यह एडवायजरी दी है कि आगामी 20 दिन भारत में संक्रमण को लेकर अहम हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ उमड़ने का रोककर काफी हद तक कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखा जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।