केरल में कोरोना का कहर, एक दिन में बढ़े 30 फीसदी नए मामले

केरल में बुधवार को 31,445 नए मामले दर्ज किए हैं और 215 लोगों की मौत हो गई है

अपडेटेड Aug 26, 2021 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement

देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बीच केरल में कोरोना के कहर से हालात बेकाबू हो रहे हैं। केरल नए मामले तीन महीने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में करीब 30 फीसदी बढ़कर 31,00 नए कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं।

राज्य सरकार कहना है कि ओणम की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में 19.03 पॉजिटिविटी रेट के साथ 215 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य में बुधवार को 31,445 नए मामले दर्ज किए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38,83,429 पहुंच गई है। अब तक केरल में मृतकों की तादाद 19,972 पहुंच गई है।

Coronavirus News Live Updates: एक दिन में आए 46,164 नए मामले, 607 लोगों की मौत

सरकारी रिलीज में कहा गया है कि एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। यहां पर 4,048 मामले दर्ज किए गए है। इसके बाद त्रिशूर में 3,865, कोझीकोड में 3,680,  मलप्पुरम में 3,502, पलक्कड़ में 2,562, कोल्लम में 2,479, कोट्टायम में 2,050, कन्नूर में 1,930 में, अलाप्पुझा में 1,874, तिरुवनंतपुरम में 1,700, इडुक्की में 1,166, पठानमथिट्टा में 1,008 और वायनाड में 962 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

ये बढ़े हुए मामले तब आए हैं, जब एक दिन पहले ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George) ने अगले चार हफ्तों तक सर्तक रहने के लिए कहा था। ओणम त्योहार के दौरान सार्वजनिक समारोहों का जोखिम अगले 7-10 दिनों में दिखाई देने की उम्मीद है। खासकर अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट के फैलने का खतरा अधिक है।


Bihar Unlock 6: बिहार में आज से खुल गए सभी स्कूल कॉलेज, शॉपिंग मॉल, पार्क और धार्मिक स्थल, जानिए नई गाइडलाइन

बता दें कि केरल में 21 अगस्त को ओणम मनाया गया था। ओणम त्योहार के बाद मेडिकल सेक्टर के जानकारों ने कहा था कि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से अधिक हो सकता है और संक्रमण की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। पिछली बार केरल में 20 मई को एक दिन में संक्रमण के मामले 30,000 के पार हो गए थे। उस दिन 30,491 नये कोविड-19 मामले सामने आए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।