Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से तबाही मची हुई है। पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नए मामले आए हैं और 4,092 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 3,86,444 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। पिछले कई दिनों से देश में नए मामलों की संख्या 4 लाख से अधिक आ रही है।
देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,96,414 पहुंच गई है। अब तक कुल 2,42,362 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 37,36,648 है और अब तक 1,83,17,404 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 20,23,532 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,94,39,663 हो गया है।
लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं।
इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (Indian Council of Medical Research -ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के कल (8 मई) तक कुल 30,22,75,471 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 18,65,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
