Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में कटौती हुई है। रविवार को नए मामलों में शनिवार के मुकाबले मामली गिरावट आई है।
Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में कटौती हुई है। रविवार को नए मामलों में शनिवार के मुकाबले मामली गिरावट आई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर से संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए हैं और 535 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कल यानी 24 जुलाई शनिवार को 39,097 नए मामले सामने आए थे 546 लोगों की मौत हुई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,13,71,901 पहुंच गई है और अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,551 पहुंच गई है।
एक दिन में 39,972 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 3,05,43,138 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 4,08,212 है। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.36 फीसदी है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.31 फीसदी है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 34 दिनों से 3% से कम है।
कोरोनावायरस संक्रमण के तीसरी लहर के खतरे से बचने के लिए वैक्सीनेशन काफी तेजी से हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 पहुंच गया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, देश में 24 जुलाई तक 45,62,89,567 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जबकि सिर्फ 24 जुलाई को 17,18,756 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।