Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर से संक्रमण के कुल 60,753 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,23,546 पहुंच गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले एक दिन में संक्रमण के कारण 1,647 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी के कारण अब तक कुल 3,85,137 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में अब तक कुल 2,86,78,390 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। एक दिन में अस्पताल से 97,743 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 7,60,019 है।   

हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है।

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए देश में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गई हैं। अब तक कुल 27,23,88,783 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, कल यानी 18 जून को 19,02,009 सैंपल टेस्ट किए हैं। वहीं अब तक कुल 38,92,07,637 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।