Cyclone Gulab के बाद अब आ सकता है Cyclone Shaheen, IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवात गुलाब 2-3 दिनों में चक्रवात "शाहीन" के रूप में फिर से पैदा हो सकता है

अपडेटेड Sep 28, 2021 पर 6:17 PM
Story continues below Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवाती तूफान "गुलाब" (Cyclone Gulab) कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। मौसम अधिकारियों के अनुसार, एक दुर्लभ मौसम की घटना में बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवात गुलाब 2-3 दिनों में चक्रवात "शाहीन" (Cyclone Shaheen) के रूप में फिर से पैदा हो सकता है। तूफान का "शाहीन" नाम कतर ने दिया है, जो हिंद महासागर में एक ट्रॉपिकल चक्रवात के नामकरण के लिए सदस्य देशों का एक हिस्सा है।

IMD ने एक ट्वीट में कहा, "अगले छह घंटों के दौरान तेलंगाना और इससे सटे मराठवाड़ा और विदर्भ के क्षेत्रों में डिप्रेशन का केंद्र बना हुआ है।" नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने कहा कि NDRF की एक टीम को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में तैनात किया जा रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि चक्रवात गुलाब के अवशेष से अरब सागर के ऊपर अब एक और चक्रवात शाहीन बन सकता है।

चक्रवात गुलाब के कारण विकसित हुई मौसम प्रणाली के गुरुवार शाम के आसपास उत्तर पूर्व अरब सागर और उससे सटे गुजरात तट में उभरने की संभावना है और इसके उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर और तेज होने की संभावना है।

IMD ने अपने मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecasts) में कहा है कि गुजरात रीजन, सेंट्रल महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और ज्यादा भारी बारिश की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिल नाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।


इस बीच, सोमवार को तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश हुई, यहां तक ​​​​कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी कि अगले 48 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार के साथ स्थिति का जायजा लिया। एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राव ने मुख्य सचिव को चक्रवात "गुलाब" के प्रभाव के कारण राज्य भर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान के खिलाफ जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।