भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी 2047 के बाद शहर में ओलंपिक की मेजबानी के लिए काम कर रही है। दिल्ली सचिवालय में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान केजरीवाल ने ओलंपिक पदक विजेताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि देश को अगली बार 70 पदक जीतने के लिए तैयार रहना होगा।
सीएम केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम ने खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Sports University) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2047 तक सिंगापुर के बराबर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार और लोग दोनों मिलकर काम करें तो इसे हासिल किया जा सकता है। सीएम केजरीवाल ने 2047 तक दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा और सबसे रहने योग्य शहर और भारत को दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र बनाने का भी आह्वान किया।
सरकार जल्द लॉन्च करेगी 100 लाख करोड़ रुपये की 'गति शक्ति' योजना, PM मोदी ने किया ऐलान
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर 27 सितंबर से सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दिल्ली के पार्कों, सामुदायिक हॉलों और ऐसे अन्य स्थानों पर दो अक्टूबर से योग कक्षाएं आयोजित होंगी।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पूरी दुनिया को योग दिया, लेकिन अब यह खत्म होता जा रहा है। हर साल 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से इतर योग को लेकर कुछ खास नहीं हो रहा है।
AAP प्रमुख ने कहा कि हम योग कक्षाएं शुरू करेंगे और योग शिक्षकों और प्रशिक्षकों की एक बड़ी टीम तैयार करेंगे। योग सीखने के इच्छुक 30-40 लोगों का एक समूह हमसे संपर्क कर सकता है और उन्हें योग प्रशिक्षक मुहैया कराएंगे।
मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर से सरकारी विद्यालयों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसका मकसद प्रत्येक बच्चे में गर्व करने की भावना भरना है और उन्हें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व देने के लिए तैयार करना है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
