Johnson and Johnson की सिंगल डोज Covid-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को भारत में मिली मंजूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि है अब भारत के पास 5 EUA वैक्सीन हैं

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 11:39 AM

भारत में ग्लोबल हेल्थकेयर प्रमुख जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) के सिंगल डोज वाली Covid-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी (EUA) दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ये जानकारी देते हुए कहा, "भारत ने अपनी वैक्सीन बास्केट का विस्तार किया! जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली COVID-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। अब भारत के पास 5 EUA वैक्सीन हैं।"

6 अगस्त को, कंपनी ने कहा कि उसने भारत में अपनी सिंगल डोज COVID-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल ऑथराइजेशन (EUA) के लिए आवेदन किया है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "5 अगस्त, 2021 को जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत सरकार को अपनी सिंगल डोज COVID-19 वैक्सीन के EUA के लिए आवेदन किया।"

बयान में कहा था कि ये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ कंपनी के गठजोड़ से भारत के लोगों और बाकी दुनिया को Covid-19 वैक्सीन की सिंगल डोज का ऑप्शन देता है।

बयान में कहा गया है कि बायोलॉजिकल ई हमारी ग्लोबल सप्लाई चेन नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जो हमारी जॉनसन एंड जॉनसन Covid-19 वैक्सीन की सप्लाई में मदद करेगा।

बता दें कि भारत में फिलहाल Covxin, Covishield और रूसी वैक्सीन Sputnik-V की मदद से बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी तीनों डबल डोज वाली वैक्सीन हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।