कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि इस साल 1 जनवरी से अब तक 69 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इससे 4.91 लाख करोड़ रुपए की आमदनी हुई है।
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि इस साल 1 जनवरी से अब तक 69 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इससे 4.91 लाख करोड़ रुपए की आमदनी हुई है।
चौधरी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने ममत बनर्जी से निवेदन किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरह वो भी फ्यूल प्राइस से VAT हटा दें ताकि पेट्रोल-डीजल कुछ सस्ता हो सके।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोग परेशान हैं। इस साल नरेंद्र मोदी सरकार ने 69 बार कीमतें बढ़ाई हैं जिसकी वजह से सरकार को 4.91 लाख करोड़ रुपए की आमदनी हुई है।
चौधरी ने दावा किया कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से BJP सरकार फ्यूल के दाम बढ़ाकर 25 लाख करोड़ रुपए की आमदनी जुटा चुकी है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने VAT हटाया जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमतें 12 रुपए प्रति लीटर सस्ती हुई हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को भी यह कदम उठाना चाहिए। इससे वहां की सरकार को 1300-1400 करोड़ रुपए की आमदनी का नुकसान होगा लेकिन लोगों के लिए उसे यह कदम उठाना चाहिए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।