कोरोना वायरस महामारी के प्रलयंकारी सेकेंड वेव के बावजूद रेवेन्यू के मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए अच्छी खबर है। मई, 2021 में सरकार को GST के रूप में 1.02 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। यह लागातार आठवां महीना है जब GST collection 1 लाख करोड़ से अधिक रहा है। हालांकि, मासिक आधार पर मई में GST कलेक्शन में 28% की कमी आई है।
आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में सरकार को रिकॉर्ड 1.41 लाख करोड़ रुपये GST के रूप में प्राप्त हुए थे। लकिन मई में सालाना आधार पर GST कलेक्शन में 56% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल कोरोना के फर्स्ट वेव में लगे पूर्ण लॉकडाउन के कारण सरकार को काफी कम राजस्व मिला था।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक मई, 2021 में सरकार को सीजीएसटी (CGST) के रूप में 17,592 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (SGST) के तहत 22,653 करोड़ रुपये और आईजीएसटी (IGST) के रूप में 53,199 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिनमें उत्पातदों के आयात से 26,002 करोड़ रुपये मिले।
सेस (CESS) से सरकार को 9,265 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। मई में केंद्र सरकार ने IGST से रेगुलर सेटलमेंट के रूप में CGST को 15,014 करोड़ रुपये और SGST को 11,653 करोड़ रुपये सेटल किया।
वित्त मंत्रालय ने आशंका जताई कि कोरोना के सेकेंड वेव के कारण जून, 2021 में GST कलेक्शन में कमी आ सकती है और यह 1 लाख करोड़ रुपये से कम रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह 3 तिमाहियों में पहली बार होगो जब GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये सो कम होगा।
8 महीनों से GST Revenue में रिकवरी का ट्रेंड
मई में जहां GST 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा, वहीं अप्रैल में यह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह मार्च में सरकार को 1.24 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए। फरवरी में जहां 1,13,143 करोड़ रुपये मिले, वहीं जनवरी 2021 जीएसटी राजस्वह संग्रह 1,19,875 लाख करोड़ रुपये रहा था।
दिसंबर 2020 में सरकार को 1,15,174 करोड़ रुपये मिले तो नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 1,04,963 करोड़ रुपये रहा था। सरकार को इस वित्त वर्ष में पहली बार अक्टूबर में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक GST मिला। अक्टूबर में GST के रूप में सरकार को 1,05,155 करोड़ रुपये मिले थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
