Weather Updates: गुजरात और यूपी समेत इन 5 राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना, पढ़ें IMD का फोरकास्ट

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Weather Updates: भारत मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 17 सितंबर को चक्रवात बनने से पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत में गुरुवार तक काफी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर उत्तर-पश्चिम भारत में 15 से 17 सितंबर तक छिटपुट या व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को, हरियाणा में 16 सितंबर को, पश्चिम राजस्थान में 17-18 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

RBI ने मध्यप्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पर जुर्माना लगाया

आईएमडी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में 16 सितंबर तक अधिक बारिश होने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना जताई है। इस हफ्ते की शुरूआत में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 17 सितंबर को एक चक्रवात विकसित होने की संभावना है। इसके 18-19 सितंबर को पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के व्यापक क्षेत्रों में बारिश करने तथा छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश करने की संभावना है।


आईएमडी के अनुसार, इस महीने पहले ही भारी मात्रा में बारिश होने के बाद, राजधानी दिल्ली में बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को शहर में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।