Honda Cars India Price Hike: टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद अब होंडा कार इंडिया (Honda Cars India) ने भी अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। होंडा कार इंडिया का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में लगातार उछाल ने सभी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर किया है। बढ़ी हुई कीमतें दो अगस्त से लागू हो गई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, Amaze, Jazz, WR-V और City के पेट्रोल वेरिएंट में 9,000 रुपये से 16,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल वर्जन में तो काफी अधिक बढ़ोतरी देखी गई। कुछ डीजल वेरिएंट में 80,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच उछाल देखा गया है।
जापानी प्रीमियम ब्रांड द्वारा इस साल 2021 में अब तक की तीसरी बार कीमतों में वृद्धि की गई है। कंपनी ने फरवरी और अप्रैल में कीमतों में क्रमशः 20,000 रुपये और 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
लोकसभा ने शोर-शराबे के बीच अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक 2021 को दी मंजूरी, जानिए क्या है बिल का मकसद
होंडा उन कंपनियों की लीग में शामिल हो गई है, जिन्होंने हाल ही में गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे पहले मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), रेनो (Renault) और टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota Kirloskar) कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कहा कि वह 31 अगस्त के बाद कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जबकि हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) भी कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने पैसेंजर वाहनों (Passenger Vehicles) की कीमतों में औसतन 0.8 प्रतिशत की वृद्धि करेगी।
टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी वेरिएंट और मॉडल के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, ऑटोमेकर 31 अगस्त, 2021 तक सभी रिटेल पर प्राइस प्रोटेक्शन भी दे रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
