Independence Day 2021: सैनिक स्कूलों में अब लड़कियां भी पढ़ेंगी, लाल किले से पीएम मोदी का ऐलान

देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 8:28 AM
Story continues below Advertisement

Independence Day 2021: भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।

लाल किले से देश वासियों को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा कि देश के सभी सैनिक स्कूल (Sainik Schools)  के दरवाजे अब देश की बेटियों के लिए खोल दिए जाएंगे। देश में मौजूदा समय में 33 सैनिक स्कूल हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं। आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं।


मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया था। अब सरकार ने तय किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को देश की बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

India Independence Day 2021 Live Updates:सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुश्मनों को चेता दिया है – पीएम मोदी

बता दें कि सैनिक स्कूलों का ऑपरेशन सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा किया जाता है जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आता है। सैनिक स्कूलों की स्थापना का मकसद छात्रों को कम उम्र से ही भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना है। अगले सत्र से लड़कियां भी इन शैक्षणिक संस्थानों का हिस्‍सा बन सकेंगी।

नई शिक्षा नीति पर पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के पास 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी है। जब गरीब की बेटी, गरीब का बेटा मातृभाषा में पढ़कर प्रोफेशनल्स बनेंगे तो उनके सामर्थ्य के साथ न्याय होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गरीबी के खिलाफ लड़ाई का मैं साधन मानता हूं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक और विशेष बात है। इसमें स्पोर्ट्स को Extracurricular की जगह मेनस्ट्रीम पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। जीवन को आगे बढ़ाने में जो भी प्रभावी माध्यम हैं, उनमें एक स्पोर्ट्स भी है।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के होटल दे रहे हैं 75 फीसदी छूट, देखिए रेस्टोरेंट की लिस्ट

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।