जम्मू एयरपोर्ट के अंदर टेक्निकल एरिया में हुआ ब्‍लास्‍ट, रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों से की बात

जम्‍मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में हुए ब्‍लास्‍ट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) भी मौके पर पहुंच चुकी है

अपडेटेड Jun 28, 2021 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में दो धमाकों की आवाज आने से हड़कंप मच गया है। धमाकों की आवाज आने के तुरंत बाद पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। बाद में बम निरोधक दस्ता भी धमाके वाली जगह पर पहुंच गया।

अभी धमाकों की वजह का पता नहीं चला है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि ब्‍लास्‍ट में कितना बड़ा नुकसान हुआ है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू धमाके पर सेना प्रमुखों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात 5 मिनट के अंतराल दो बार धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया। पहला धमाका इमारत की छत पर और दूसरा धमाका जमीन पर हुआ। वहीं, वायुसेना का कहना है कि धमाके में सिर्फ छत को नुकसान पहुंचा है और कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 


धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) और सुरक्षा एजेंसियों (Security Agency) की टीम पहुंच गई थीं। घटना रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी थी।

 

बता दें कि इंडियन एयरफोर्स का स्टेशन हेडक्वार्टर और इसके साथ ही जम्मू का मेन एयरपोर्ट भी इसी परिसर में आता है। देर रात हुए धमाके के बाद से वहां और आसपास के इलाकों में अफरातफरी का मौहाल है। फिलहाल घटना स्थल पर एयरफोर्स, आर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, नरवाल इलाके से एक आतंकवादी गिरफ़्तार किया गया और 5 किलो IED बरामद हुआ। जांच चल रही है।  हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस आतंकी का जम्मू एयरपोर्ट वाली घटना से कोई संबंध है या नहीं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।