महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज यानी गुरुवार को कोरोना वायरस (Covid-19) के 29,911 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,97,448 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान संक्रमण से 738 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 85,355 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
बता दें कि राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 34,031 नए मामले आए थे। आज 24 घंटे के दौरान विभिन्न अस्पतालों से 47,371 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 50,26,308 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,83,253 है।
वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1,425 नए मामले सामने आए जबकि 59 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 1460 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,93,644 हो गई है।
इनमें से 6,47,623 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और शहर में फिलहाल 29,525 एक्टिव केस हैं। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में अब तक 14,468 लोगों की जान जा चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
