देश में सोने की कीमत में गिरावट का आलम है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत फिसली है। 12 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,700 रुपये घट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1.5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी लुढ़का है। 12 सितंबर की सुबह चांदी गिरकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 10,000 रुपये टूटी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।