शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले के बादे आमने-सामने आये नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और राष्ट्रवादी कांग्रसे पार्टी के प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यम मंत्री नवाब मलिक के बीच आरोप-प्रत्यारोप में आज एक और मोड़ आ गया। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की पहली शादी के रिसेप्शन का फोटो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि समीर एक मुस्लिम हैं और गलत तरीके के कागजातों का उपयोग करके उन्होंने नौकरी हासिल की है।
इस बीच समीर वानखेड़े ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है वे इसका उत्तर कोर्ट में देंगे। लेकिन इस मामले में समीर वानखेड़े की पत्नी ने एंट्री की है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री क्रांति रेडकर ने अपने पति समीर के साथ शादी का फोटो पोस्ट करते हुए परोक्ष रूप से नवाब मलिक को जवाब दिया है।
क्रांति ने एक-दूसरे को वरमाला डालते हुए और अपने अभिभावकों की गवाही में मंदिर में विवाह करते हुए दो फोटो पोस्ट किये हैं। इस फोटो को कैप्शन देते हुए क्रांति ने कहा है कि मैं और मेरे पति समीर दोनों जन्म से हिंदू हैं। हमने कभी भी कोई धर्म में धर्मांतरण नहीं किया है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
लोकसत्ता में छपी खबर के मुताबिक क्रांति ने आगे लिखा है कि समीर के पिता हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम महिला से शादी की थी। मेरी सास आज जीवित नहीं है। समीर की पिछली शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी। 2016 में उनका तलाक हो गया। हमने 2017 में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादी की।
समीर वानखेड़े की पहली शादी
बता दें कि साल 2006 में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत समीर वानखेड़े ने डॉ. शबाना कुरैशी से सार्वजनिक विवाह समारोह में शादी की थी। इसके बाद साल 2016 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत समीर और शबाना ने एक सिविल कोर्ट ने तलाक ले लिया। समीर ने कहा है कि 2017 में मैंने क्रांति रेडकर से शादी की।
समीर वानखेड़े का स्पष्टीकरण
नवाब मलिक द्वारा समीर वानखेड़े की एक पुरानी फोटो ट्विटर पर शेयर करने के बाद मामले ने एक अलग मोड़ ले लिया और अब वानखेड़े ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ज्ञानदेव कचरूजी वानखेड़े 30 जून, 2007 को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, राज्य आबकारी विभाग, पुणे के पद से सेवानिवृत्त हुए। समीर वानखेड़े ने आगे कहा मेरे पिता एक हिंदू थे और मेरी मां स्वर्गीय श्रीमती जाहिदा एक मुस्लिम थीं। मैं भारतीय परंपरा में एक मिश्रित, बहु-धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष परिवार से आता हूं और मुझे अपनी विरासत पर गर्व है।