MP: महिला पुलिस कांस्टेबल का तीन लोगों ने किया गैंगरेप, घटना का बनाया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

अधिकारी ने बताया कि घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी, जबकि कांस्टेबल ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई

अपडेटेड Sep 26, 2021 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement

मध्य प्रदेश (MP) के नीमच (Neemuch) जिले में एक 30 साल की महिला पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया। साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी शूट किया और इसे वायरल करने की धमकी भी दी। एक अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।

PTI के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी, जबकि कांस्टेबल ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच की गई और मुख्य आरोपी की मां समेत पांच लोगों के खिलाफ इस हफ्ते मामला दर्ज किया गया।

महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता से Facebook पर दोस्ती की थी और अप्रैल से उसके साथ Whatsapp पर बातचीत कर रहा था।

गिरवाल ने कहा कि उसने पीड़िता को अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया, जहां तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। शिकायतकर्ता में आरोप लगाया है कि उसके साथ मुख्य आरोपी, उसके भाई और पार्टी के एक दूसरे व्यक्ति ने बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर इस कृत्य का एक वीडियो भी शूट किया।

पीड़िता ने ये भी दावा किया है कि मुख्य आरोपी की मां ने उसे धमकाया और आरोपी के एक रिश्तेदार ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी और उससे जबरन वसूली की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित, जो पहले नीमच में तैनात थी, वर्तमान में इंदौर जिले में काम कर रही है, आगे की जांच चल रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।