एक कहावत है कि भगवान जब भी देते हैं, तो छप्पर फाड़ कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है जहां एक ही दिन में एक मछुआरे की किस्मत बदल गई। मछुआरे चंद्रकांत तरे की जाल में फंसीं 157 घोल मछलियों ने उन्हें मालामाल कर दिया। दरअसल, उनके जाल में एक-दो नहीं, बल्कि 157 घोल मछलियां फंस गईं, जिसने चंद्रकांत को करोड़पति बना दिया।
भारी बारिश के कारण समुद्र में खतरे की वजह से चंद्रकांत तरे काफी दिन से घर में बैठे थे। मछलियां न पकड़ पाने की वजह परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। हालांकि, हालात सही होने पर चंद्रकांत जब एक बार फिर समुद्र में उतरे तो उन्होंने ऐसा जाल फेंका कि उनकी किस्मत बदल गई।
पालघर जिले के मुरबे गांव में रहने वाले चंद्रकांत ने 157 घोल मछलियों को एक करोड़ 33 लाख रुपये में बेचा है। एक मछली की कीमत उन्हें करीब 85,000 रुपये मिली। इस पूरे मछलियों को यूपी-बिहार स्थित एक व्यापारी ने खरीदा था। इसकी नीलामी पाघलर में की गई, जहां सभी मछलियां 1.33 करोड़ रुपये में बिकीं।
Afghanistan Crisis: अलकायदा ने तालिबान को दी बधाई, कश्मीर को 'आजाद' कराने का किया आह्वान
समुद्र में मछली पकड़ने पर लगी रोक हटने के बाद चंद्रकांत तरे गत 28 अगस्त को अपने आठ साथियों के साथ समुद्र में गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन मछलियों को गोल्ड फिश भी कहा जाता है।
इसका इस्तेमाल कई प्रकार की प्रमुख दवाइयों को बनाने में किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत काफी अधिक होती है। इसके अलावा इस्तेमाल कॉस्मेटिक बनाने में भी किया जाता है। इसकी मांग हांगकांग, मलेशिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया और जापान जैसे तमाम देशों में काफी अधिक है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
