Petrol-Diesel Price: ऐसा बहुत कम होता है कि पेट्रोल के दाम में आग लग गई हो और डीजल के दाम में शांति हो। आज कुछ ऐसा ही नजारा पेट्रोल-डीजल के दाम में हैं।
डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में जबरदस्त इजाफा किया है वहीं डीजल के दाम से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 35 पैसे और कोलकाता में 40 पैसे महंगा हो गया है।
दिल्ली में जून महीने में पेट्रोल 4.58 रुपये और डीजल 4.03 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं जुलाई महीने में पेट्रोल 35 पैसे महंगा हो गया है। डीजल के दाम स्थिर हैं। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था।
4 मई से अब तक 34 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन दिनों में पेट्रोल 9.15 रुपये महंगा हो गया है। वहीं डीजल 8.50 रुपये महंगा हो गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल के दाम 107 रुपये पार कर गए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के Nagarabandh और राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर पार हो चुके हैं।
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
दिल्ली में आज 2 जुलाई को पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, लेकिन डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.18 रुपये प्रति लीटर हैं।
मुंबई में भी पेट्रोल महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 105.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम में आग लगी है, जबकि डीजल के दाम में शांति है। पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 99.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 92.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है। पेट्रोल के दाम 33 पैसे बढ़कर 100.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
बेंगलुरु में भी पेट्रोल महंगा हो गया है। डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़कर 102.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 110.01 रुपये और डीजल 100.32 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 110.56 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 110.40 रुपये प्रति लीटर डीजल 102.42 रुपये प्रति लीटर हैं।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल केकस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
