Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी- जानें रेट

पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी गुरुवार को जारी हो गए हैं

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement

Petrol Diesel Price Today 16th Sep 2021: पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी गुरुवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 11वें दिन कोई बदलाव किया नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को रेट में में बदलाव किया गया था, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था। जानें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 113.07 102.31
इंदौर 109.67 97.49
भोपाल 109.63 97.43
जयपुर 108.13 97.76
मुंबई 107.26 96.19
पुणे 106.82 94.3
बेंगलुरु 104.7 94.04
पटना 103.79 94.55
कोलकाता 101.62 91.71
दिल्ली 101.19 88.62
चेन्नई 98.96 93.26
नोएडा 98.52 89.21
लखनऊ 98.3 89.02
चंडीगढ़ 97.4 88.35
रांची 96.21 93.57

स्रोत: IOC

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।