PM मोदी, राष्ट्रपति और अमित शाह ने देशवासियों को दी दशहरे की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं

अपडेटेड Oct 15, 2021 पर 12:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। दशहरे को विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। विजयदशमी के मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी लोगों को बधाई दी है।



भगवती दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों की पूजा के बाद दशहरे का पर्व आता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने भी देशवासियों को बधाई दी। 



 
आज सात नई रक्षा कंपनियां देश को सौंपेंगे पीएम

आज PM विजयादशमी के मौके पर सात नई रक्षा कंपनियां देश को सौंपेंगे। साथ ही वर्चुअल तरीके से गुजरात के सूरत शहर के पास एक छात्रावास की आधारशिला रखेंगे। सरकार की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 11 बजे सूरत में छात्रावास चरण -1 का भूमि पूजन करेंगे।

होम मिनिस्टर ने भी लोगों को दी बधाई

होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि दशहरा अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।