RBI CREDIT POLICY- शक्तिकांत दास ने कहा अर्थव्यवस्था में पूरी तरह सुधार आना बाकी, दरें बरकरार

RBI ने दरों में कोई बदलाव न करके रेपो रेट 4% पर बरकरार रखा है

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और रेपो रेट 4% पर बरकरार रखा है। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि सभी MPC सदस्य दरें बरकरार रखने के पक्ष में हैं इसलिए RBI ने दरें बरकरार रखीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के आंकड़े अनुमान के मुताबिक दिखे हैं और इकोनॉमी में रिकवरी के साफ संकेत दिख रहे हैं। वहीं आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार दिखा है और पिछली MPC के मुकाबले अर्थव्यवस्था में सुधार नजर आया है।

आरबीआई गर्वनर ने कहा कि क्रूड, कमोडिटी में बढ़त से महंगाई पर असर हुआ है और अर्थव्यवस्था में पूरी तरह सुधार आना बाकी है। वहीं Q2 में महंगाई दर अनुमान से कम रही है जबकि अगस्त-सितंबर में मांग तेजी से बढ़ी है।

FY22 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 9.5% पर बरकरार- RBI GOVERNOR SHAKTIKANTA DAS

अब त्योहारी सीजन चालू हो गया है लिहाजा त्योहारों में मांग और सुधरने की उम्मीद है। त्योहारों का शहरी मांग पर ज्यादा असर संभव है। इन्वेस्टमेंट गतिविधियों में रिवाइवल के संकेत भी नजर आये हैं।

इस बीच बाजार में RBI POLICY के बाद बाजार में जोश दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स 60,000 के पार चला गया। बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई पर कारोबार कर हा है जबकि मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।


शक्तिकांत दास की घोषणा के बाद बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। वहीं निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में खरीदारी दिखाई दे रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।