Mumbai में अगस्त महीने में घटी घरों की बिक्री, राज्य को मिलने वाला राजस्व भी हुआ कम

स्टैंप शुल्क की दर में रियायत बंद होने पर अप्रैल से घरों की बिक्री और राजस्व में गिरावट नजर आई

अपडेटेड Sep 03, 2021 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement

महाराष्ट्र में घरों की बिक्री और स्टैंप शुल्क वसूली के लिए राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व में अगस्त महीने में बड़ी कमी दर्ज की गई है। जुलाई में राज्य में 1 लाख 36 हजार 337 घरों की बिक्री से सरकार को 1 हजार 835 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था परंतु अगस्त में इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली और घरों की बिक्री का आंकड़ा 1 लाख 4 हजार 56 पर पहुंच गया।

जुलाई में राज्य में घरों की बिक्री कम हुई थी लेकिन मुंबई में घरों की बिक्री का आंकड़ा बढ़ गया। परंतु अगस्त में मुंबई में भी घरों की बिक्री में गिरावट नजर आई है। जुलाई में 9 हजार 823 घरों की बिक्री गई थी और इसमें 566 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। अगस्त में मुंबई में केवल 6784 घरों की बिक्री गई जिसमें से 420 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

लोकसत्ता में छपी खबर के मुताबिक स्टैंप शुल्क की दरों में रियायत बंद होने के बाद यानी अप्रैस से घरों की बिक्री और राजस्व में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। परंतु जून में घरों की बिक्री और राजस्व में बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसा लगने लगा था ऐसे में जुलाई में घरों की बिक्री में गिरावट हो गई।

भ्रष्टाचार मामले में CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील गिरफ्तार किया

जून में घरों की बिक्री में बढ़ोत्तरी होकर 1 लाख 45 हजार 349 घरों की बिक्री हुई थी इसमें से सरकार को 1 हजार 494 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। वहीं जुलाई में घरों की बिक्री का आंकड़ा 1 लाख 36 हजार 337 पर आ गया। इस महीन में राजस्व में बढ़ोत्तरी दिखाई दी। जुलाई में 1835 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। अगस्त में घरों की बिक्री और राजस्व दोनों में बड़ी गिरावट नजर आई।

पंजीकरण और स्टैंप शुल्क विभाग के डेटा के अनुसार अगस्त में राज्य भर में 1 लाख 4 हजार 56 घर बेचे गये। इस बिक्री से सरकार को 1506 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। जुलाई की तुलना में करीब 32 हजार घर कम बेचे गये और इसी दौरान मुंबई में जुलाई में रिकॉर्ड 9823 घर बेचे गये। जिसमें से 566 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसमें विशेष बात ये हैं कि साल 2012 के बाद मुंबई में अगस्त महीने में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर घरों की बिक्री हुई।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 02, 2021 6:42 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।