नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB (Narcotics Control Bureau) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) के भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स कनेक्शन (Drugs Probe Linked) को लेकर शौविक के अलावा NCB ने दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को भी अरेस्ट किया है। न्यूज एजेंसी ANI से NCB के एक अधिकारी ने कहा कि शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 2 घंटे में गिरफ्तार किया जाएगा, औपचारिक प्रक्रिया चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, शौविक ने NCB के सामने कबूल किया था कि वह अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स खरीदते थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अपना शिकंजा कसते हुए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी की, जिनमें सुंशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) के घर पर की गई छापेमारी भी शामिल है। NCB दो घंटे तक तलाशी के बाद शोविक और मिरांडा को अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए लेकर चली गई।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग ऐंगल सामने आया है तब से NCB भी जांच कर रही है। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती शुरु से ही ड्रग्स खरीदारी को लेकर टाल-मटोल कर रहे हैं। अब जाकर शौविक ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी बहन रिया के लिए ड्रग्स की खरीद की है। इस बीच ड्रग पेडलर अब्दुल बासित पेरिहार (Abdul Basit Parihar) को आज जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 9 सितंबर यानी अगले बुधवार तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिमांड में भेज दिया है।
सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। EC, CBI और NCB के शामिल होने के बाद से जांच का दायरा हर रोज बढ़ता जा रहा है। ड्रग एंगल ने मामले में नया मोड़ ला दिया। NCB ने ED द्वारा पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आग्रह के बाद 26 अगस्त को मामला दर्ज किया था। फिलहाल, मुंबई के जुहू तारा रोड पर प्रिमरोज हाउसिंग सोसाइटी के बाहर अच्छी-खासी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिसमें चक्रवर्ती परिवार का किराए पर लिया गया फ्लैट है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
