T20 World Cup: विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हैदराबाद के 23 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकी (Online Rape Threats) देने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हैदराबाद के 23 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उसने पहले एक फूड डिलीवरी ऐप के लिए भी काम किया था।

दरअसल यह सब तब शुरू हुआ, जब भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) से ICC T20 विश्व कप (T20 World Cup) का पहला मैच गंवा दिया। हार के बाद, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी औसत गेंदबाजी के लिए इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया।

कोहली के तेज गेंदबाज शमी के समर्थन में सामने आने के बाद, एक ट्विटर अकाउंट @Criccrazyygirl, जो अब डिलीट हो कर दिया गया है, उसने विराट और अनुष्का शर्मा की नौ महीने की बेटी को "रेप की धमकी" दी।

Ind vs NZ T20 Series: रोहित शर्मा करेंगे टीम को लीड, केएल राहुल उप-कप्तान, सीरीज के लिए विराट कोहली को दिया आराम

PTI के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि रामनागेश अकुबथिनी, नाम का यह शख्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और तेलंगाना के संगारेड्डी इलाके का रहने वाला है। अधिकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की विशेष टीम ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया और उसे मुंबई लाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की 10 महीने की बच्ची को निशाना बनाकर धमकी दी गई थी। उनका घर मुंबई में है।


वहीं इससे पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को नोटिस जारी किया था।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि जिस तरह से 9 महीने की बच्ची को धमकी दी, वह "बहुत शर्मनाक" है। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले में पुलिस जांच के संबंध में जानकारी शेयर करने का आग्रह भी किया। मालीवाल ने आगे कहा, "टीम ने हमें हजारों बार गौरवान्वित किया है, फिर हार में यह मूर्खता क्यों है?"

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।