Tokyo Olympics: 'हरियाणा के छोरे ने भाले वाला लठ गाड़ दिया', नीरज चोपड़ा को सरकार देगी इतना इनाम

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बड़े ही गर्व के साथ कहा कि टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल मिल गए हैं। इन सात में से तीन मेडल जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा के हैं और ब्रॉन्ज जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में भी हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र व सुमित तभी तो हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बड़े ही गर्व के साथ कहा कि टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया। राज्य सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों के लिए सरकार नौकरी और कैश प्राइज की भी घोषणा की है।

भारत टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड दिलाने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान दीपक दहिया और बजरंग पूनिया ये सभी हरियाणा से आते हैं। मुख्यमंत्री ने जैवलिन थ्रो में नीरज के गोल्ड जीतने की खुशी में कहा, "टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला।"

Tokyo Olympics: जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड


मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उन्हें (नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे।"


"टोक्यो में रचा गया इतिहास"

वहीं प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि ओलंपिक की भालाफेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीरज ने आज, जो उपलब्धि प्राप्त की है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

मोदी ने ट्वीट किया, "टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वे उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।"

नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में खेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।