Tokyo 2020: 'हां बिल्कुल...', ट्विटर यूजर्स के कहने पर नीरज चोपड़ा को आनंद महिंद्रा देंगे ये स्पेशल गिफ्ट

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि ये भारत के "गोल्डन एथलीट" के लिए उनकी तरफ से एक पर्सनल गिफ्ट होगा

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 4:18 PM

7 अगस्त 2021, ये वो तारीख है, जो भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। इसका श्रेय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को जाता है, जिन्होंने अपने पावर फुल 87.58 मीटर थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक (Tokyo 2020) में अपने विरोधियों को अकेले दम पर पछाड़ कर गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता। चोपड़ा अब निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस एतिहासिक जीत ने एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक के लिए भारत के 121 साल पुराने इंतजार को खत्म कर दिया।

नीरज के गोल्ड जीतने पर बेशक हर भारतीय नागरिक खुशी से झूम उठा होगा। लोगों ने सोशल मीडिया पर नीरज की प्रशंसा और बधाई में कई सारे पोस्ट किए। इस बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने घोषणा की कि वह नीरज को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक XUV 700 गिफ्ट करेंगे।

 Tokyo Olympics: हरियाणा के छोरे ने भाले वाला लठ गाड़ दिया, नीरज चोपड़ा को सरकार देगी इतना इनाम

एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा कि नीरज चोपड़ा के लिए Xuv700 देंगे?  जवाब में, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने इसके लिए सहमति जताई और कहा कि ये भारत के "गोल्डन एथलीट" के लिए उनकी तरफ से एक पर्सनल गिफ्ट होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट के लिए कार तैयार रखने के लिए कंपनी के अपने दो अधिकारियों को भी टैग किया।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, "हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को XUV ​​7OO उपहार में देना मेरा व्यक्तिगत सौभाग्य और सम्मान होगा। राकेश जेजुरिकार और विजय नाकरा कृपया उनके लिए एक गाड़ी तैयार रखें।"


इस प्रतियोगिता में नीरज ने गोल्ड, चेक रिपब्लिक के थ्रोअर जैकब वाडलेज (86.67 मीटर) और विटेज़स्लाव वेस्ली (85.44 मीटर) ने क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में 86.59 मीटर के शानदार थ्रो के साथ टॉप पर रहने के बाद पदक के दावेदार के रूप में फाइनल में पहुंचे थे।

तीन दिन पहले की तरह ही, चोपड़ा ने 87.03 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर धमाकेदार शुरुआत की और फिर दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर फेंका, जो उनका उस दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, जिसकी बराबरी कोई भी नहीं कर सकता था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।