टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आखिरकार भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिल गया है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो (Javelin throw) में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 87.58 मीटर फेंका। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए।
