Twitter ने अस्थायी रूप से सस्पेंड किया राहुल गांधी का अकाउंट, कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट रिस्टोर करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित (Twitter Account Suspend) है और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। पार्टी ने ये भी कहा कि ट्विटर अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी पक्रिया चल रही है।" उसने कहा, "अकाउंट रिस्टोर होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जय हिंद।"

 


न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि दिल्ली में कथित दुष्कर्म (Delhi Rape) और हत्या के मामले की नौ साल की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करने के मामले में राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड हुआ है।

बता दे कि ट्विटर ने शुक्रवार रात राहुल गांधी के इस पोस्ट को हटा दिया था। पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को शेयर किया था, तो उसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल दिल्ली कैंट इलाके में नौ साल की बच्ची की पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके माता- पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। उनका ये भी आरोप है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुराने नांगल गांव में श्मशान घाट के पुजारी ने उनकी सहमति के बिना बच्ची का अंतिम संस्कार भी करा दिया। इसी के बाद राहुल गांधी बच्ची के परिवार से मिलन गए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।