कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से बचने के लिए सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन (Corona vaccine) है। हर कोई एक दूसरे को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। ताकि इस कोरोना महामारी को मात दे सकें।
ऐसे ही वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान के जोधपुर जिले में एक रेस्टोरेंट ने अनोखी पहल की है। इसके जरिए जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं उन्हें खाने पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।
राजस्थान के जोधपुर में वेदिक (Vedic) नाम का रेस्टोरेंट हैं। यहां अगर आप भोजन करने जाते हैं और कोरोना वैक्सीन लगी है तो आपको छूट दी जाएगी। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके लोगों को 10 फीसदी और दोनों डोज ले चुके लोगों को 20 फीसदी छूट (Discount) मिल रहा है।
रेस्टोरेंट के मालिक अनिल कुमार (Anil Kumar) ने कहा कि हमारा मकसद लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।
दरअसल, कई राज्य अब लॉकडाउन के बाद अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में तमाम चीजों को छूट दी जा रही है। इसी में रेस्टोरेंट, होटल आदि भी शामिल हैं, जहां एक बार फिर से लोगों की उपस्थिति देखी जा रही है। लिहाजा कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने और जागरुकता फैलाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।
Rajasthan | A restaurant giving discounts to vaccinated people in Jodhpur.
— ANI (@ANI) July 11, 2021
We are giving 10% discount to those who have taken first dose & 20% to those who are fully vaccinated against COVID19. Our aim is to encourage people to get vaccinated: Anil Kumar, Restaurant owner pic.twitter.com/kTKTSOee9C
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को सुबह 7 बजे तक सूबे में कोरोना वैक्सीन के कुल 2,63,31,461 डोज दी जा चुकी है। इसमें से 2,16,64,063 लोगों को पहली डोज दी गई है जबकि 46,67,398 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
अच्छी खबर! Moderna की कोरोना वैक्सीन इस सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद
बता दें कि राजस्थान में रविवार को सुबह 8 बजे तक 750 एक्टिव केस मिले हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 9,53,074 के सामने आ चुके हैं और 8,945 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 9,43,379 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
