नवरात्रि के दूसरे दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 12 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 2240 रुपये तक महंगा हुआ। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2050 रुपये तक चढ़ा।
सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1.3 प्रतिशत मजबूत हुई।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटी मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती है और इनमें मामूली तेजी बनी रह सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 12 अक्टूबर की सुबह चांदी 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी का भाव 5000 रुपये मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.08 डॉलर प्रति औंस है।