भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि टीम इंडिया अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (29 नवंबर) को बयान जारी किया है, जिसमें BCCI के एक बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें बोर्ड ने कहा है कि वहां सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं और इसलिए इसकी संभावना नहीं है कि टीम वहां जाएगी।
