Get App

IND vs USA: सूर्यकुमार की फिफ्टी और अर्शदीप के चौके ने भारत को सुपर- 8 में कराई एंट्री, अमेरिका को 7 विकेट से दी मात

India vs United States T20 World Cup 2024: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (4 ओवर में 9 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-A मैच में बुधवार को अमेरिका को 8 विकेट पर 110 रनों पर रोक दिया। अर्शदीप का यह प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 12:01 AM
IND vs USA: सूर्यकुमार की फिफ्टी और अर्शदीप के चौके ने भारत को सुपर- 8 में कराई एंट्री, अमेरिका को 7 विकेट से दी मात
India vs United States T20 World Cup 2024: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में जगह बना ली है

India vs United States T20 World Cup 2024: भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-A मैच में बुधवार (12 जून) को अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। अमेरिका को 8 विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 और शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया। अमेरिका के लिए सौरव नेत्रवलकर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट झटके।

यह एक ऐसा मुकाबला था जिसमें भारत के जीतने की उम्मीद थी और अंत में ऐसा ही हुआ। लेकिन इससे पहले बुधवार को नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में USA ने कम स्कोर का बचाव करते हुए कड़ी टक्कर दी। 111 रनों का पीछा करते हुए भारत ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत को मुश्किल पिच पर सस्ते में खो दिया, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने नाबाद अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिलाई।

अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (4 ओवर में 9 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-A मैच में बुधवार को अमेरिका को 8 विकेट पर 110 रनों पर रोक दिया। अर्शदीप का यह प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन पर 4 विकेट लिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें