Get App

IND vs ZIM T20: अभिषेक का पहला शानदार शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

IND vs ZIM Second T20: ये T20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सबसे ज्यादा स्कोर है, इससे पहले हाई स्कोर 186 रन का था। जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज वेस्ले माधेवेरे ने 43 रन, ल्यूक जोंगवे ने 33 रन और ब्रायन बेनेट ने 26 रन की पारी खेली। इनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल के बेटे जोनाथन कैंपबेल (10 रन) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2024 पर 8:54 PM
IND vs ZIM T20: अभिषेक का पहला शानदार शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की
IND vs ZIM T20: अभिषेक का पहला शानदार शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की 47 गेंद में 100 रन की शानदार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे पर 100 रन की जीत से पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पहले मैच में मिली 13 रन की हार से वापसी करते हुए भारत ने अभिषेक के आठ छक्के और सात चौके के साथ शतक से रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ये T20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सबसे ज्यादा स्कोर है, इससे पहले हाई स्कोर 186 रन का था। भारत ने फिर मुकेश कुमार (37 रन देकर तीन विकेट), आवेश खान (15 रन देकर तीन विकट) और रवि बिश्नोई (11 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। भारत ने इस तरह T20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की।

गायकवाड़ और अभिषेक का पार्टनरशिप

जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज वेस्ले माधेवेरे ने 43 रन, ल्यूक जोंगवे ने 33 रन और ब्रायन बेनेट ने 26 रन की पारी खेली। इनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल के बेटे जोनाथन कैंपबेल (10 रन) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें