IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, वर्ल्ड कप में बवाल मचाने वाले इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने शनिवार रात सिर्फ टी20 के लिए टीम की घोषणा की। वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बाद में टीम का ऐलान होगा

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 9:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी

IND vs ENG, India Team Announcement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत दौरे पर आ रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर पांच मैचों की टी20 भी सीरीज खेलनी है। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। बता दें कि 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही मोहम्मद शमी चोट के कारण टीम से बाहर थे। वहीं अब उनकी करीब एक साल बाद टीम में वापसी हुई है।

14 महीने बाद वापसी

मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर रहे हैं। शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी करवाई थी और बाएं घुटने में सूजन के कारण हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा सके थे। अब, वह टीम इंडिया में लौटने के लिए तैयार हैं। बता दें कि भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा।


पंत-गिल और यशस्वी को नहीं मिली जगह 

बीसीसीआई ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को इस बार ब्रेक दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी वनडे और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।इसके अलावा, यशस्वी जयसवाल को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इन्हें मिली टीम में जगह 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में  सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल को जगह मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।