IND vs NZ Test Score: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया महज 46 रन पर ढेर, विराट कोहली समेत 5 ख‍िलाड़ी 0 पर आउट

India vs New Zealand Score 1st Test: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को महज 46 रन पर आउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर खेले गए टेस्ट मैचों में भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में खेला जा रहा है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
India vs New Zealand Score 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई (फोटो- @cricbuzz)

India vs New Zealand Score 1st Test Day 2: बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सिर्फ 46 रनों पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का रोहित शर्मा का फैसला बुरा सपना साबित हुआ। पहले सेशन में मेजबान टीम ने 34 रनों पर छह बल्लेबाज खो दिए। बाकी चार बल्लेबाज टीम के कुल स्कोर में सिर्फ 12 रन ही जोड़ पाए। 46 रनों का कुल स्कोर भारत का भारतीय धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे कम और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम स्कोर है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था।

टेस्ट मैचों में भारत का सबसे कम स्कोर 36 है, जो उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड (दिसंबर 2020) में खेले गए डे-नाइट टेस्ट के दौरान बनाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय खिलाड़ी लगातार विकेट खोते रहे। केवल ऋषभ पंत (20) और यशस्वी जायसवाल (13) ही ऐसे दो बल्लेबाज थे जिन्होंने दोहरे अंकों में स्कोर किया। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक अनचाही उपलब्धि दर्ज करते हुए पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए।

भारत ने लंच तक 34 रन पर 6 विकेट गंवाए


विलियम ओ राउरकी की अगुवाई में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए स्पैल डालकर वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में भारत के छह विकेट 34 रन पर निकाल दिए। बारिश रूकने के बाद खेल बहाल हुआ तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन कप्तान समेत भारत का कोई बल्लेबाज सहज नजर नहीं आया। रोहित आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 15 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम साउदी की सीम लेती गेंद पर वह चूके और गेंद सीधी स्टम्प पर जा लगी।

मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया। वहीं तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने ओ राउरकी को गेंद सौंपी और उन्होंने तुरंत कोहली का कीमती विकेट लिया। कोहली ने उछाल लेती गेंद को खेलना चाहता लेकिन उसकी लैंग्थ पकड़ नहीं पाए। उनके दस्तानों से टकराकर गेंद लेग गली में ग्लेन फिलिप्स के हाथ में गई।

शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह पाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके। वह तीसरी ही गेंद पर हेनरी को मिड आफ पर खेलने के प्रयास में डेवोन कोंवे को कैच दे बैठे। जायसवाल (13) को ओ राउरकी ने ऐजाज पटेल के हाथों प्वाइंट पर लपकवाया । केएल राहुल (0) इसी गेंदबाज की गेंद पर टिम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। रविंद्र जडेजा को हेनरी ने आउट किया।

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत IPL 2025 में नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान! इस ऑलराउंडर को मिल सकती है कमान

किस खिलाड़ी ने कितने रन बनाए?

यशस्वी जायसवाल- 13 रन

रोहित शर्मा- 2 रन

विराट कोहली- 0

सरफराज खान- 0

ऋषभ पंत- 20

केएल राहुल- 0

रविंद्र जडेजा- 0

रविचंद्रन अश्विन- 0

कुलदीप यादव- 2

जसप्रीत बुमराह- 1

मोहम्मद सिराज नाबाद- 4

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।