India vs New Zealand Score 1st Test Day 2: बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सिर्फ 46 रनों पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का रोहित शर्मा का फैसला बुरा सपना साबित हुआ। पहले सेशन में मेजबान टीम ने 34 रनों पर छह बल्लेबाज खो दिए। बाकी चार बल्लेबाज टीम के कुल स्कोर में सिर्फ 12 रन ही जोड़ पाए। 46 रनों का कुल स्कोर भारत का भारतीय धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे कम और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम स्कोर है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था।
