T20 World Cup: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई रवाना, आज निकलेगा विजय जुलूस

Team India Return from Barbados: भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने के बाद वतन वापसी हो चुकी है। टीम इंडिया सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई। टीम के सभी खिलाड़ी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया। अब टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी। बता दें कि मुंबई में शाम को टीम इंडिया का विक्ट्री परेड निकाला जाएगा

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 3:06 PM
Team India Return from Barbados: दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया प्रधानमंत्री आवास में पीएम मोदी से मुलाकात की।

इंडियन क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद आज (4 जुलाई 2024) भारत की धरती पर कदम रख चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इ़ंडिया बारबाडोस से भारत आई है। भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप को अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच जीतने के बाद मौसम की खराबी की वजह से टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंस गई थी। अब उन्हें स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया गया है। फ्लाइट दिल्ली में आज सुबह (4 जुलाई 2024) 6.30 बजे लैंड हुई। बता दें कि 11 साल बाद टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। फैंस ने टीम इंडिया का शानदार अंदाज में स्वागत किया। सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर जमकर फैंस की भीड़ दिखी।

भारत आने के बाद टीम इंडिया का काफी व्यस्त शेड्यूल है। रोहित एंड कंपनी दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने प्रधानमंत्री आवास गए। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ नाश्ता किया। फिलहाल भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उनके आवास से निकल चुके हैं। अब मुंबई जा रहे हैं। साल 2024 टी20 विश्व कप में खिताब जीतने का जश्न मनाने के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पीएम मोदी ने आमंत्रित किया था। शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में टीम इंडिया शामिल होंगे।


ITC मौर्या में रुकी इंडियन क्रिकेट टीम

मुंबई रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में रुकी हुई थी। टीम इंडिया के लिए होटल के अंदर रेड कार्पेट बिछाया गया था। यहां पहुंचने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फूल-माला और टीका लगाकर स्वागत किया गया। टीम इंडिया के लिए विशेष रूप से केक भी तैयार किया गया था।

T-20 World Cup: बारबाडोस में फंसी थी टीम इंडिया

29 जून को वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया अगले 3 दिन बारबाडोस में ही फंसी रही। बारबाडोस में हरिकेट बेरिल के कारण वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। ऐसे में BCCI सचिव जय शाह ने एक चार्टर प्लेन का इंतजाम करवाया। जिसमें पूरी टीम इंडिया, उनका परिवार, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई अधिकारी और यहां तक कि भारतीय मीडिया के सदस्य भी देश के लिए रवाना हुए।

रोहित शर्मा-विराट कोहली और जडेजा ने लिया संन्यास

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के साथ-साथ रविंद्र जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। तीनों स्टार खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस बात का ऐलान किया।

मुंबई में निकलेगा विजय जुलूस 

टीम इंडिया पीएम आवास से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई है। इसके मुंबई जाएंगे। यहां टीम इंडिया का विजय जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मुंबई में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। लाखों लोग इस जुलूस में शामिल हो सकते हैं।

मुंबई एयरपोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई एयरपोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टीम इंडिया को जिस गेट से बाहर निकलना है, वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे नरीमन प्वाइंट आएंगे। मुंबई पुलिस के साथ एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।

भारतीय टीम बारबडोस से स्वदेश रवाना! कल पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, फिर मुंबई में होगा मेगा रोड शो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।