Get App

IPL 2025 Auction: 'भारत के शोएब अख्तर' को नहीं मिला खरीदार, उमरान मलिक के फैंस हुए बहुत निराश

IPL Auction 2025: उमरान ने IPL 2022 सीजन में 157 Km प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थीं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए, मलिक को अपनी जबरदस्त तेज रफ्तार के लिए पहचान मिली और तब से वह भारतीय क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक बन गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 9:08 PM
IPL 2025 Auction: 'भारत के शोएब अख्तर' को नहीं मिला खरीदार, उमरान मलिक के फैंस हुए बहुत निराश
IPL 2025 Auction: 'भारत के शोएब अख्तर' को नहीं मिला खरीदार, उमरान मलिक के फैंस हुए बहुत निराश

IPL इतिहास के सबसे तेज भारतीय गेंदबाज उमरान मलिक को कोई खरीदार नहीं मिला। सऊदी अरब के जेद्दा IPL 2025 के लिए बोली लगाई जा रही है। मलिक को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, जिसके बाद से इंटरनेट पर उनके फैंस काफी निराश और हैरान हैं। IPL इतिहास में सबसे तेज गेंदों की चर्चा में उनका नाम हमेशा लिया जाता है। नीलामी में स्टार गेंदबाज के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपए था।

उमरान ने IPL 2022 सीजन में 157 Km प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थीं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए, मलिक को अपनी जबरदस्त तेज रफ्तार के लिए पहचान मिली और तब से वह भारतीय क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक बन गए।

उस पूरे सीजन में उमरान मलिक ने कुल 22 विकेट लिए थे, जिसके बाद वह सभी की निगाहों में आए थे। उमरान ने अपनी खतरनाक बॉलिंग से वर्ल्ड क्रिकेट में नाम कमाया था।

फैंस को वह इतने पसंद आए थे कि उन्हें भारत का शोएब अख्तर तक कहा जाने लगा था, लेकिन इस IPL में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा, जिससे उनके चाहने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें