IPL 2025 Mega Auction Date And Time: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के लिए मेगा नीलामी इस महीने के अंत में सऊदी अरब के रियाद में होने की उम्मीद है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा की है, जो आश्चर्यजनक निर्णयों से भरी हुई है। चूंकि सभी टीमों ने उन खिलाड़ियों को रिटेन किया है जो उन्हें लगता है कि कैश-रिच लीग के आगामी सीजन में उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसलिए अब सभी की निगाहें मेगा नीलामी पर टिक गई हैं।
