Get App

IPL Auction 2025: मेरठ के समीर रिजवी को दिल्ली ने 95 लाख रुपए में खरीदा, पिछले साल CSK ने लुटाए थे 8 करोड़ रुपए

पिछले IPL सीजन 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समीर रिजवी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे। टीम ने उनको 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। 2024 में अच्छा नहीं खेलने की वजह से टीम ने उन्हें वापस रिटेन नहीं किया, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ही रिजवी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 9:23 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली ने मेरठ के युवा खिलाड़ी समरी रिजवी को ₹95 लाख में टीम में शामिल किया है।

IPL Auction 2025: आईपीएल के मेगा ऑक्शन का पहला दिन खिलाड़ियों के लिए काफी खास रहा। टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लगाए। नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं। LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं इस बार कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। ऑक्शन के पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों इसमें शामिल हुए, जिसमें से 72 खिलाड़ियों को ही टीमों ने खरीदा, जबकि 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

वहीं दिल्ली ने इस बार मेरठ के समीर रिजवी को 95 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है। पिछले IPL सीजन 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उनको 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा गया था। 2024 में CSK के लिए समीर रिजवी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे, जिस वजह से टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जिसके बाद दिल्ली ने रिजवी को IPL 2025 के लिए टीम में शामिल किया है।

कैसा था रिजवी का CSK में रिकॉर्ड?


पिछले IPL सीजन 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समीर रिजवी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे। टीम ने उनको 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। 2024 में अच्छा नहीं खेलने की वजह से टीम ने उन्हें वापस रिटेन नहीं किया, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ही रिजवी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

समीर रिजवी IPL 2024 में CSK के लिए 8 मैचों में सिर्फ 51 रन ही बना पाए थे। यही वजह थी कि टीम ने उन्हें वापस नहीं लिया। इस बार की ऑक्शन में 30 लाख के बेस प्राइज के साथ समीर नीलामी में शामिल हुए थे। लोगों को उम्मीद थी की CSK शायद उन्हें अपनी टीम में शामिल करे, लेकिन टीम ने इस युवा खिलाड़ी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आखिर में दिल्ली की टीम ने उन्हें 95 लाख रुपए में खरीदा।

राशिद की गेंद पर लगाया था छक्का

CSK की तरफ से खेलते हुए समीर रिजवी ने अपने छक्कों से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने अफगानिस्तान के वर्ल्ड क्लास स्पिनर राशिद खान को रिमांड पर लिया था। पारी के 19वें ओवर में CSK की टीम प्रेशर में थी और रिजवी ने राशिद खान पर छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई थी।

इन खिलाड़ियों पर हुई पहले दिन पैसों की बारिश

IPL के मेगा ऑक्शन का पहला दिन काफी खास रहा। टीमों ने अपने खिलाड़ियों पर जम कर पैसों की बारिश की। ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए । Lucknow Super Giants ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में अपने टीम में शामिल किया है।

वहीं दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे, जिन्हें पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है, जबकि वेंकटेश अय्यर को शाहरुख खान और IPL 2024 की विजेता टीम KKR ने 23.75 करोड़ रुपए में अपने टीम में शामिल किया है।

ये भी पढे़ं: IPL Auction 2025 Highlights: पहले दिन का ऑक्शन हुआ खत्म, पंत, श्रेयस और वेकेंटेश अय्यर पर जमकर बरसा पैसा

MoneyControl News

MoneyControl News

Tags: #IPL

First Published: Nov 25, 2024 9:21 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।