SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! घर बैठे कैंसिल कर सकते हैं चेक पेमेंट- जानें तरीका

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अपने ग्राहकों को नई सुविधा दी है

अपडेटेड Jun 21, 2021 पर 7:52 PM

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अपने ग्राहकों को नई सुविधा दी है। SBI ने तकनीक और ऑनलाइन बैंकिंग को एडवांस बनाने के साथ आसान भी कर दिया है। अब SBI ग्राहक घर बैठे चेक पेमेंट को कैंसिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका..

इन्टरनेट बैंकिंग से ऐसे रोक सकते हैं चेक पेमेंट

1 Onlinesbi.com पर लॉगइन करें।

2 e Service सेक्शन पर क्लिक करें Stop Cheque Payment ऑप्शन पर जाएं।

3 वह अकाउंट नंबर चुनें जिसका चेक आपने इश्यू किया है।

4 टाइप ऑफ चेक ऑप्शन सिलेक्ट करें।


5 Stop Reason पर जाकर वह कारण पर क्लिक करें जिसकी वजह से आप पेमेंट रोकना चाहते हैं।

6 SBI की ये सर्विस मुफ्त नहीं है। बैंक इसके चार्ज काटेगा जो सर्विस कंफर्म होते ही अकाउंट से कट जाएगा।
7- Submit पर क्लिक करने के बाद एक बार फिर से डीटेल्स चेक करें। इसके बाद कंन्फर्म करें।

8- पूरी प्रक्रिया सफल होने के बाद आपके स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा। यहां आपको सारी डिटेल्स मिलेंगी।

Yono Bank के जरिए भी रोक सकते हैं पेमेंट

- SBI Yono एप पर लॉगइन करें।

- Request ऑप्शन क्लिक करके Cheque Book पर जाएं। Stop Cheque सिलेक्ट करें।

- अकाउंट नंबर चुनें।

- चेक नंबर के शुरुआती और अंतिम चार डिजिट लिखें।

- कारण लिखें जिसके कारण चेक पेमेंट रोक रहे हैं।
- 6 Submit पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे लिखने के बाद पेमेंट की प्रक्रिया रूक जाएगी।रोक दी जाएगी।

-अगर व्यक्ति बैंक जाकर पेमेंट रोकना चाहता है तो उसे कारण बताते हुए लेटर देना होगा।

SBI का नया पर्सनल लोन, कम ब्याज दर और जीरो फीस के अलावा ये है खासियत

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।