आज ही करा लें PM किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेंगे 4000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि मोदी सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली स्कीम है

अपडेटेड Jun 30, 2021 पर 9:52 AM

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि मोदी सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली स्कीम है। इसमें किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 किस्तों में जारी किए जाते हैं। योजना के तहत इस साल की पहली यानी अप्रैल-जुलाई की किस्त के तहत 10.34 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम आ चुकी है। अभी 31 जुलाई तक बचे हुए किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।

वैसे उन किसानों के लिए अभी बेहतरीन मौका है, जिन्होंने अब तक इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। योजना के मुताबिक योग्य किसान आज 30 जून से पहले पीएम किसान में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो उन्हें सीधे 4000 रुपये मिल सकते हैं। अगर उनका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो जुलाई में 2000 रुपये मिल जाएंगे और अगली किस्त के 2000 रुपये भी बैंक अकाउंट में अगस्त में मिल जाएंगे।

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अगले सात दिन यानी 30 जून तक जरूर करा लें। नौवीं किस्त अगस्त में जारी की जाएगी। ऐसे में 30 जून के पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को पहली किस्त जुलाई में और दूसरी किस्त में अगस्त में मिलेगी। कुल मिलाकर किसानों को सीधे 4,000 रुपये का फायदा होगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने पर केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अभी तक एक भी किस्त का पैसा नहीं मिला है।

PM Kisan: अगर आप ऐसे ले चुके हैं कई किस्त, तो वापसी के लिए रहें तैयार- जानिए क्या हैं नियम

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन


सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद Farmers Corner नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। फिर इसके नीचे New Farmer Registration का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करना है। इससे नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको Aadhaar number और Captcha भरना होगा। फिर कुछ पर्सनल जानकारी भरना होगा। आधार के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।