Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अफगानिस्तान पर तालिबान के करीब-करीब कब्जे के बाद काबुल में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से निकलने का सिर्फ एक रास्ता काबुल एयरपोर्ट ही बचा है, लेकिन आज वहां फायरिंग के बाद हालात और बिगड़ गए।
Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अफगानिस्तान पर तालिबान के करीब-करीब कब्जे के बाद काबुल में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से निकलने का सिर्फ एक रास्ता काबुल एयरपोर्ट ही बचा है, लेकिन आज वहां फायरिंग के बाद हालात और बिगड़ गए।
फायरिंग के बाद काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रह हैं। फिलहाल अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में लेने का ऐलान कर दिया है 6000 सैनिक उतारने की तैयारी में है।
अफगानिस्तान का नाम बदलकर Islamic Emirate of Afghanistan कर दिया गया है।
अफगानिस्तान (Afghanistan Crisis) में तालिबान (Taliban) का कब्जा होने के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग हवाई जहाज में लटक कर जा रहे थे। विमान के हवा में पहुंचते ही वो लोग गिर गए। बताया गया कि यह लोग C-17 विमान पर लटक कर जाना चाह रहे थे। विमान के हवा में पहुंचते ही काबुल हवाई अड्डे के पास ही यह गिर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान से 3 लोग गिरे हैं।
11:45 AM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने एयर इंडिया से कहा है कि वो काबुल से आपातकालीन निकासी के लिए दो विमानों को स्टैंडबाय पर रखे। एयर इंडिया ने काबुल से नई दिल्ली के लिए आपातकालीन ऑपरेशन के लिए एक दल तैयार किया है।
Govt has told Air India to put two aircraft on standby for emergency evacuations from Kabul. Air India has prepared a set crew for emergency operations from Kabul to New Delhi: Govt Sources pic.twitter.com/b8TFQfojbg
— ANI (@ANI) August 16, 2021
08:50 AM
मौजूदा समय में काबुल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं। आर्मी के प्लेन को उड़ने की छूट दी गई है।
08:40 AM
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) अफगानिस्तान (Afghanistan Crisis) की स्थिति पर आज आपात बैठक करेगा। UN प्रमुख ने देश भर की प्रांतीय राजधानियों पर तेजी से कब्जा कर रहे तालिबान से तत्काल हमले रोकने की और अफगानिस्तान और उसके लोगों के हित में ईमानदारी से बातचीत करने की अपील की थी।
8:25 AM
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने काबुल में हामिद करजाई एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। अमेरिका पूरी तरह से एयर ट्रैफिक को संभालेगा। अमेरिका ने रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है। कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
#BREAKING US taking steps to secure Kabul airport: State Department pic.twitter.com/cM60uv2v6k
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
8:20 AM
एयरपोर्ट में दिखा भयानक मंजर
एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें हालात बेहद डरावने हैं।
Another Saigon moment: chaotic scenes at Kabul International Airport. No security. None. pic.twitter.com/6BuXqBTHWk
— Saad Mohseni (@saadmohseni) August 15, 2021
बता दें कि तालिबान का राजधानी काबुल पर पूरी तरह से कब्जा हो चुका है। तालिबानी लड़ाके काबुल में राष्ट्रपति भवन तक में पहुंच चुके हैं। देर रात राष्ट्रपति भवन के अंदर से तालिबानियों की तस्वीरें भी सामने आई थी। इससे पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को देश छोड़कर भागना पड़ा। गनी ने बयान जारी कर कहा है कि लोगों को खून खराबे से बचाने के लिए ये कदम उठाना पड़ा है। 20 साल के बाद तालिबान ने करीब-करीब पूरे अफगानिस्तान पर फिर से कब्जा कर लिया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।