तालिबान की ताकत और बढ़ी, अफगानिस्तान के कंधार और लश्कर गाह शहरों पर कब्जा

तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है

अपडेटेड Aug 13, 2021 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement

अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान की ताकत लगातार बढ़ रही है। तालिबान के लड़ाकों ने दक्षिण के प्रमुख शहर लश्कर गाह पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तालिबानी लड़ाकों के साथ बात करने के बाद सेना और सरकारी अधिकारियों ने लश्कर गाह को खाली कर दिया है।

तालिबान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा करने का भी दावा किया। इसके बाद अफगानिस्तान सरकार के पास केवल राजधानी काबुल और कुछ अन्य हिस्से रह गए हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण क्या भविष्य में बच्चों को होने वाला मामूली सर्दी-खांसी बनकर रह जाएगा!

कंधार के निवासियों ने भी तालिबान के शहर में घुसने को सही बताया है।

तालिबान के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, "कंधार पर पूरी तरह कब्जा कर लिया गया है। मुजाहिद्दीन शहर के बीच पहुंच गए हैं।" कंधार से सरकार के सुरक्षा बल चले गए हैं।

अफगानिस्तान सरकार ने अब देश के अधिकतर हिस्से से अपना नियंत्रण  खो दिया है। तालिबान के तेजी से आगे बढ़ने और देश के बड़े हिस्से को अपने कब्जे में लेने से अफगानिस्तान सरकार के साथ ही अमेरिका भी हैरान है।


अमेरिका के अफगानिस्तान से हटने के  फैसले से तालिबान का हौंसला बढ़ा है। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि तालिबान को पाकिस्तानी सेना की ओर से भी मदद दी जा रही है।

भारत ने भी अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने की तैयारी कर ली है। तालिबान के साथ कतर में हुई बातचीत में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल थे। हालांकि, इस बातचीत से कोई हल नहीं निकला है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।