विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।

WHO द्वारा बताया गया कि 132 देशों में बीटा वेरिएंट और 81 देशों में गामा वेरिएंट सामने आया है। इसमें बताया कि अल्फा वेरिएंट 182 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है जबकि पहली बार भारत में मिले डेल्टा वेरिएंट के मामले अब 135 देशों में सामने आ चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया कि नए मामलों की वैश्विक संख्या को बढ़ते हुए एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है जिसमें पिछले हफ्ते यानी 26 जुलाई से एक अगस्त तक 40 लाख से मामले सामने आए हैं।

WHO ने कहा कि मामलों में यह बढ़ोत्तरी पूर्वी भूमध्य क्षेत्र एवं पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में काफी वृद्धि होने के कारण देखी जा रही है जहां पिछले हफ्ते की तुलना में क्रमश: 37 प्रतिशत और 33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी देखी गई है जबकि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामले नौ प्रतिशत तक बढ़े हैं।

कुल मिलाकर, इस हफ्ते दुनिया भर में कोविड-19 से 64 हजार मौत हुई जो पिछले हफ्ते की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। हालांकि, पश्चिम प्रशांत एवं पूर्वी भूमध्य क्षेत्रों में पिछले हफ्ते की तुलना में मौत के नए मामलों में क्रमश: 48 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की कमी आई है।

बताया गया कि दुनिया भर से सामने आए संक्रमण के कुल मामले अब 19.7 करोड़ पर पहुंच गए हैं और मौत के मामले 42 लाख के करीब पहुंच गए हैं। अगर यही प्रवृत्ति रहती है तो अगले हफ्ते तक दुनिया भर में संक्रमण के मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।

किस देश में कितने केस आए?

पिछले हफ्ते नए मामले सबसे ज्यादा अमेरिका में (5,43,420 नए मामले, नौ प्रतिशत ज्यादा) सामने आए। इसके बाद भारत में (2,83,923 नय मामले, सात प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया में (2,73,891 नए मामले, पांच प्रतिशत घटे), ब्राजील (2,47,830 नए मामले, 24 प्रतिशत घटे) और ईरान में (2,06,722 नए मामले, 27 प्रतिशत वृद्धि) सामने आए।

पेगासस मामले पर SC ने कहा- अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं तो आरोप गंभीर, 10 अगस्त को फिर होगी सुनवाई

दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में पिछले हफ्ते की तुलना में नए मामले नौ प्रतिशत बढ़े हैं (करीब 8,41,000 मामले) जबकि मौत के साप्ताहिक मामले पिछले हफ्ते जितने (22,000 मौतें) ही रहे।

सबसे अधिक नए मामले भारत से (2,83,923 नए मामले, प्रति एक लाख 20.6 नए मामले, सात प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया (2,73,891 नए मामले, प्रति एक लाख 100.1 नए मामले, पांच प्रतिशत घटे) और थाईलैंड (1,18, 012 नए मामले, प्रति एक लाख 169.1 नए मामले, 26 प्रतिशत वृद्धि) से सामने आए हैं। इस क्षेत्र से सामने आए 80 प्रतिशत मामले भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड से हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।