Euro Cup 2020: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो गोल दाग कर टीम को दिलाई शानदार जीत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया है

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 12:49 PM
Story continues below Advertisement

यूरो कप 2020 (Euro Cup 2020) में पुर्तगाल ने जीत के साथ आगाज किया है। टीम की इस जीत श्रेय कैप्टन क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को जाता है, जिन्होंने मैच में दो गाल दाग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। अपनी इन दो गोल से रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया है।

दरअसल मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीम पुर्तगातल और हंगरी कोई गोल नहीं कर सकी थीं, लेकिन मैच के 84वें, 87वें और अतिरिक्त समय में पुर्तगातल ने गोल कर हंगरी को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही हंगरी पर पुर्तगातल पर 10वीं बार जीत हासिल कर ली।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये 5वां यूरो कप टूर्नामेंट है। इसी के साथ उन्होंने फ्रांस के माइलक प्लातिनी के नौ गोल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले प्लातिनी और रोनाल्डो संयुक्त रूप से 9-9 गोल के साथ टॉप पर थे।


मैच सबसे पहले गोल गुरेरा ने 84वें मिनट में किया और पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 87वें मिनट में पेनल्टी पर और 92वें मिनट में टीम का तीसरा गोल कर पुर्तगाल को जीत दिलाई।

हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल का ये 14वां मैच था, लेकिन हंगरी की टीम कभी भी पुर्तगाल को नहीं हरा सकी है। इन 14 में से 4 मैच ड्रॉ रहे, जबकि बाकी 10 में पुर्तगाल को ही जीत हासिल हुई।

यूरो कप के पिछले 6 सीजन में नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली इकलौती पुर्तगाल इकलौती टीम है। मेजर टूर्नामेंट में ये पुर्तगातल और हंगरी का तीसरा मुकाला था। इससे पहले 2016 में यूरो कप में दोनों के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से बराबर रहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।