अफगानिस्तान: काबुल में मिलिट्री अस्पताल के बाहर हुए विस्फोट में 19 लोगों की मौत, 50 घायल

न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि मिलिट्री अस्पताल के पास भी गोलियों की आवाज सुनी गई

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 10:29 AM

Kabul Blast Latest News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सरदार मोहम्मद दाउद खान मिलिट्री हॉस्पिटल (Sardar Mohammad Dawood Khan hospital) के सामने हुए दो शक्तिशाली विस्फोटों में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट मुताबिक, इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला धमाका सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ, जबकि दूसरा धमाका भी अस्पताल के पास के इलाके में हुआ। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि मिलिट्री अस्पताल के पास भी गोलियों की आवाज सुनी गई।

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' का किया ऐलान




तालिबान ने एजेंसी को बताया कि दोनों बम धमाके पुलिस डिस्ट्रिक 10 में स्थित एक अस्पताल के आसपास के इलाके में हुए हैं। अफगानिस्तान पर सत्ताधारी तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि पहला धमाका सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ। जबकि दूसरा धमाका भी अस्पताल के पास के इलाके में हुआ। 

खबर लिखे जाने तक किसी आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है हालांकि इस हमले के पीछे भी इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन का हाथ बताया जा रहा है। सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि इस्लामिक स्टेट के कई लड़ाके अस्पताल में दाखिल हुए और सुरक्षा बलों से भिड़ गए थे।

आपको बता दें कि 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान के कब्जा के बाद से ही अफगानिस्तान में लगातार बम धमाके हो रहे हैं। इन धमाकों में अब तक करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।