Startup from Chennai Has Built Asia First Made In India Hybrid Flying car At 120 Kmph Speed Asia First Flying car

भारत ने उड़ने वाली हाइब्रिड कार के क्षेत्र में इतिहास रचने के करीब है

अपडेटेड Oct 18, 2021 पर 10:44 PM
Story continues below Advertisement

Asia First Hybrid Flying Car: भारत में भी कार से आसमान में उड़ने का सपना साकार होने वाला है। एशिया को जल्द ही पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार (Hybrid Flying Car) मिल सकती है, जिसे चेन्नई के एक स्टार्टअप द्वारा बनाया गया है। भारत की पहली फ्लाइंग कार का कॉन्सेप्ट मॉडल तैयार कर लिया गया है और सोमवार को इसकी समीक्षा की गई।

इस उड़ने वाली कार का मॉडल चेन्नई के विनता एयरोमोबिलिटी (Vinata Aeromobility) की युवा टीम ने तैयार किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से कार की कई तस्वीरें ट्वीट की है।

Pakistan: निराश पाकिस्तानी फैंस 1992 वर्ल्ड कप की तस्वीरें शेयर कर इंग्लैंड का उड़ा रहे मजाक


सिंधिया ने कहा है कि उन्होंने विनता एयरोमोबिलिटी की एक युवा टीम से मुलाकात की और एक कॉन्सेप्ट फ्लाइंग कार की जांच की है। उन्होंने कहा कि एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार की अच्छी तरह से समीक्षा की। इसे एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार बताया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जब यह असल रूप में तैयार हो जाएगी तो इससे लोगों और सामान को इधर से उधर लेकर जाया जा सकेगा। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी में भी यह उड़ने वाली कार काफी मदद करेगी।

योगेश रामनाथन द्वारा स्थापित यह कंपनी चेन्नई से बाहर स्थित है। इसमें इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ एई मुथुनायगम उनके प्रमुख सलाहकार के रूप में शामिल हैं। साथ ही टीम में UAM (अर्बन एयर मोबिलिटी) सलाहकार के रूप में रिटायर्ड अमेरिकी वायु सेना कर्नल डॉन ज़ोल्डी हैं, जिनके पास 28 सालों से अधिक का अनुभव है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।